वाराणसी में पीएम मोदी के दीर्घायु एवं भारत वर्ष के कल्याण हेतु रामेश्वरम से काशी पैदल पहुंचे तीर्थयात्री

आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने तीर्थ यात्रियों की हर संभव मदद का दिया भरोसा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लम्बी आयु एवं भारत वर्ष के कल्याण हेतु 12 वीं बार रामेश्वर से काशी पैदल चलकर आए 24 सदस्यीय दल ने देर रात आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु से भेंट की व अपनी

Oct 12, 2024 - 16:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-12-at-8.51.32-PM.jpeg

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लम्बी आयु एवं भारत वर्ष के कल्याण हेतु 12 वीं बार रामेश्वर से काशी पैदल चलकर आए 24 सदस्यीय दल ने देर रात आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु से भेंट की व अपनी समस्याएं बताई। आयुष मंत्री ने तत्काल काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ डॉ विश्वभूषण मिश्रा से बात कर तीर्थयात्रियों की समस्या का निराकरण करवाया। रामेश्वर के पच्चेक्कावडि अय्या के नेतृत्व में रामेश्वर से 24 सदस्यीय दल 130 से 140 दिन पैदल चलकर काशी पहुंचा। काशी पहुंचने के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन करने के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र देने से मना करने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने देर रात आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु से उनके आवास पर जाकर भेंट की। आयुष मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल का सम्मान पूर्वक अगवानी की, फिर बैठाकर बात की व तत्काल काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ डॉ विश्वभूषण मिश्रा से बात कर मंदिर की ओर से प्रमाण पत्र जारी करवाया।
मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि 24 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जब आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु को। बताया कि काशी यात्रा के पश्चात उनका दल यहां से पैदल अयोध्या जाएगा तो इस पर आयुष मंत्री ने उन्हें काशी से अयोध्या मार्ग में रुकने व अन्य व्यवस्था में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में बच्चेई कावड़ी, संमुखम, आर अंगमुलु, खन्नन, नटराजन, गौरव राठी, शैलेश पाठक, डॉ. हरदत शुक्ला, जितेंद्र कुशवाहा, सौरभ राय, शिरीष मिश्रा, प्रमोद राय आदि मुख्य रुप से शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User