विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया पूर्व में ही क्रिसमस का त्यौहार

ड्रामा के द्वारा दर्शाया गया यीशु मसीह का जन्म दिवस, बच्चों ने किए प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम बांटे गए उपहार, प्रेम शांति और सद्भावना का दिया गया संदेश दिसंबर का महीना है इस महीने में 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के क्रिसमस के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु

Dec 23, 2024 - 13:17
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-23-at-1.26.07-PM.jpeg

दिसंबर का महीना है इस महीने में 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के क्रिसमस के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। वही खबर उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जवां ब्लॉक से है। जहां एक निजी विद्यालय में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर क्रिसमस के त्यौहार के पूर्व ही बड़े ही धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप मे हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना को कासिमपुर के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार व उनकी पत्नी अंशु सक्सैना उपस्थित रहे। विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाश जैथ्रो ने उनको पुष्प गुच्छ और उपहार भेटकर स्वागत किया।

बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए ड्रामा के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म की कहानी को दर्शाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय लाल के द्वारा किया गया। कुमार चंद्र सक्सैना (पी आर ओ )भी सहयोगी बने। सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी। अभिभावकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का प्रोत्साहन किया। कुछ बच्चे सेंटा क्लॉज बने सेंटा क्लॉस की ड्रेस में बच्चे बहुत ही मनमोहक दिखाई दे रहे थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के अपर अधिशासी अभियंता (P.A.2) नवीन निश्चल, पर्यावरण प्रेमी हरीतिमा अध्यक्ष सुबोध नंदन शर्मा, पत्रकार ममता शर्मा, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, प्रधानाचार्य व कर्मचारियों को भी उपहार भेट किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User