विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत आज अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ में रक्तदान शिविर-सह-मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

रक्तदान को बनाइये अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान अनुमंडल परिसर खोरीमहुआ में आयोजित रक्तदान शिविर में कई अधिकारियों/प्रेस प्रतिनिधियों व आमजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया रक्तदान शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वयं रक्तदान किया और लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की… जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभा

Oct 26, 2024 - 15:14
Updated: 2 years ago
0 0
bermo-8.jpg

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह के तत्वाधान में अनुमंडल परिसर खोरीमहुआ में रक्तदान शिविर-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 22 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान शिविर में वरीय अधिकारियों समेत कई अधिकारियों/प्रेस प्रतिनिधियों व कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अंचलाधिकारी, अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी समेत स्वीप कोषांग की पूरी टीम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अनुमंडल परिसर में रक्तदान शिविर के साथ साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान व सेल्फी पॉइंट का भी आयोजन किया गया। जहां कई मतदाताओं ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और अपनी सेल्फी खिंचवाई। इस दौरान सभी लोगों ने एक सुर में लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की बात कही। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, श्री अनिमेष रंजन के द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचन प्रणाली, मतदान के महत्व और मतदान तिथि सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा सभी लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। सभी ने एक सुर में नारे लगाए "20 नवंबर को वोट करेंगे देश के लिए"। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी अधिकारियों/कर्मियों/आम लोगों ने नैतिक मतदान की शपथ ली। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से जिला से स्वीप कोषांग की टीम आई है, जिसके सहयोग से धनवार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय और लो पर्सेंटेज वाले बूथ में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे कि हमारे मतदाता जागरूक जागरूक हो और मतदान के दिन अपने घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा वोटर हेल्पलाइन ऐप, टॉल फ्री नंबर 1950, सी विजिल ऐप आदि की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक होना आवश्यक है। इसके अलावा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। रक्तदान शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वयं रक्तदान किया और लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान करना लाभदायक है,हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User