विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरावालो पर हत्या का आरोप

रायबरेली में गुरुवार को जिले के कोतवाली नगर के सिविल लाइन चौराहे के समीप भुन्दल हाउस के पास एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। मृतिका के परिजनों ने ससुरावालो पर हत्या का आरोप लगाया है और कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस ने शव को क

May 22, 2025 - 12:54
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-17.jpg

रायबरेली में गुरुवार को जिले के कोतवाली नगर के सिविल लाइन चौराहे के समीप भुन्दल हाउस के पास एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। मृतिका के परिजनों ने ससुरावालो पर हत्या का आरोप लगाया है और कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज गुरुवार को समय करीब 11:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर मृतिका के परिजनों घटना पर नाराजगी जागते हुए हंगामा किया और निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग पुलिस से की गई है। रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन चौराहे के समीप स्थित भुन्दल हाउस के पास एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित करते हुए अस्पताल के मॉर्चरी में रखवा दिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है। मृतका के परिजन व पिता रामकुमार सोनी निवासी पुरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मानसी उम्र करीब 25 की शादी 2 वर्ष पहले शिवम पुत्र संजय निवासी कोतवाली नगर क्षेत्र सिविल लाइन चौराहा रायबरेली के साथ किया था। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार जो दान दहेज था देकर विदा किया था। उसके बाद भी बेटी के ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। और दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को जान से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। पीड़ितों ने कहा है कि इस मामले की गहनता से जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली के सिविल लाइन चौकी के अंतर्गत एक विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पाएगा। मृतका के परिजनों द्वारा दहेज हत्या का जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User