विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ मे भक्तो का उमड़ा जनसैलाब

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन फुसरो में 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को देव पूजन व गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें 24 कुंड में 96 जोडियों ने एक साथ यज्ञ में आहूती दी। यहां शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली नायक सह मुख्य प्रवक्ता

Apr 02, 2024 - 15:08
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-02-at-6.57.27-PM.jpeg

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन फुसरो में 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को देव पूजन व गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें 24 कुंड में 96 जोडियों ने एक साथ यज्ञ में आहूती दी। यहां शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली नायक सह मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सहायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, दीपक बघेल, शिवम भारद्वाज ने पूजन व यज्ञ कराया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी भी यज्ञ में शामिल हुई। उनका स्वागत गायत्री परिवार के द्वारा किया गया। वहीं रात्रि में संगीतमय प्रवचन के दौरान राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि यदि मनुष्य का विचार व दृष्टिकोण बदल जाए जो व्यक्ति बदल सकता है। बेहतरदृष्टिकोण के परिवार व सारा जहान बदल सकता है। इसलिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से युग निर्माण योजना के तहत व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र को ऊपर उठाने के लिए हम गुरूदेव का संदेश लेकर आप सभी के बीच पहुंचे हैं। कहा कि आज के युग में मनुष्य की बुद्धी दुष्चेतना में लगा हुआ है। नाना प्रकार की कठिनाईयां उठाते हुए भी अपने आप को बदलना नहीं चाहता है। कहा कि मां गायत्री की ध्यान साधना करने से दुष्प्रवृति को सदप्रवृति में बदला जा सकता है। गायत्री परिवार का उद्देश्य मनुष्य में देवत्व और धरती में स्वर्ण सा वातावरण निर्माण करना है। इसके लिए सतत प्रयास में यज्ञों के मध्यम से पुरी दुनिया को संदेश पहुंचा रहे हैं। कहा कि यज्ञ पुरी तरह से वातावरण का शोधक होता है। यज्ञ में डाले जाने वाली आहूती मंत्र के प्रभाव से वातावरणशुद्ध करती है। गायत्री मंत्र से जनमानस का शुद्धीकरण होता है। इससे बुद्धी शुद्ध व पवित्र होती है।

मौके पर युवा प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, बेरमो उप समन्वयक महेंद्र चौधरी, कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष विनय बरनवाल, सचिव मदन बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप भारती, संजय गुप्ता, शंकर भदानी, पंकज पांडेय, कैलाश बरनवाल, मंजू बरनवाल, अर्चना बरनवाल, पूजा बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, श्वेता देवी, सवीता बरनवाल, निशा, आशा, रेखा, रुबी, सरोज, संजू रीना, शांति देवी, उमा देवी, दुर्गा देवी आदि सैंकड़ो लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User