वृद्ध महिला से मारपीट के मामले SP ने दिया दबंगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का अस्वाशन

रायबरेली : बेखौफ दबंग द्वारा वृद्ध महिला से मारपीट करने व गाली गलौज तथा गवाहों को धमकाने के मामले में पीड़ित परिवारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था और दबंग के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। जिसको लेकर प्राप्त शिकायती पत्र पर एसपी ने क्षेत्राधिकार सलोन को जांच कर कार्यवाही कर

Jun 09, 2024 - 16:28
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-09-at-9.33.04-PM.jpeg

रायबरेली : बेखौफ दबंग द्वारा वृद्ध महिला से मारपीट करने व गाली गलौज तथा गवाहों को धमकाने के मामले में पीड़ित परिवारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था और दबंग के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। जिसको लेकर प्राप्त शिकायती पत्र पर एसपी ने क्षेत्राधिकार सलोन को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था। जिसको लेकर सीओ सलोंन ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है। यहाँ थाना-नसीराबाद के ग्राम-पूरे उपाध्याय, मजरे -बेवल की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध पीडित महिला संपता मौर्य ने अपने परिवार व गाँव के अन्य पीड़ितों के साथ, दबंगों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर पुलिसअधीक्षक-रायबरेली के समक्ष दि-08/06/2024 को जनता दरबार में तहरीर दी। पीडिता ने बताया कि उसके गाँव के ही विपक्षी उषाकांत पांडे एक दबंग व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं, जो पीडिता व उसकेपरिवार को आये दिन परेशान करते रहते हैं । दि-13/03/2024 को विपक्षी के बेटे दीपक पांडे ने अपनेसाथियों संग पीडिता व उसके भतीजे के बच्चो पर जानलेवा हमला किया और विपक्षी उषाकांत पांडे नेदबंगई करते हुए दहशत का माहौल बनाया पीडिता के FIR दर्ज करवाने से विपक्षी ने कुण्ठाग्रसित होकर पीडिता व उसके परिवार पर झूठी क्रॉस FIR दर्ज करवा दी। गाँव के अन्य पीडितो ने भी अपनी तहरीर दीऔर कड़ी कार्यवाही की मांग की। SP रायबरेली ने पीड़ितों को ध्यान से सुना और थाना इंचार्ज नसीराबादको ऐसे दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश देते हए पीडिता से क्षेत्राधिकारी सलोन के समक्ष अपनापक्ष रखने के लिए कहा । तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी सलोन माननीया वंदना सिंह ने पीडितो की बात सुनकरचौकी प्रभारी को निष्पक्षत एवं कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे पीड़ित संतुष्ट नजर आये ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User