शपथ लेते ही एक्शन में मोदी सरकार, आज हो सकती है कैबिनेट की पहली बैठक

नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से ही एक बार फिर पीएम मोदी एक्शन मोड में आ चुके हैं। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे बैठक का आयोजन हो सकता है। भाजपा अध्यक्ष

Jun 10, 2024 - 02:15
Updated: 2 years ago
0 0
pm-meeting.jpg

नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से ही एक बार फिर पीएम मोदी एक्शन मोड में आ चुके हैं। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे बैठक का आयोजन हो सकता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विकास को नई गति देने के लिए अनुभवी नेताओं और मंत्रियों पर भरोसा जताया है। 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के आधे से अधिक मंत्री पहले भी केंद्र में मंत्री और तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह से मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों को जगह देने की कोशिश की गई है। 47 मंत्री ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।

यह भी पढ़े : नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

पीएम मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री ने ली शपथ

  1. राजनाथ सिंह 2. अमित शाह 3. नितिन रमेश गडकरी 4. निर्मला सीतारमण 5. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर 6. जगत प्रकाश नड्डा 7. शिवराज सिंह चौहान 8. मनोहर लाल (खट्टर) 9. एचडी कुमार स्वामी 10. पीयूष वेदप्रकाश गोयल 11. धर्मेन्द्र प्रधान 12. जीतनराम मांझी 13. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह 14. सर्वानंद सोनोवाल 15. डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक 16. के.राममोहन नायडू 17. प्रह्लाद जोशी 18. जुएल उरांव 19. गिरिराज सिंह 20. अश्वनी वैष्णव 21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 22. भूपेंद्र यादव 23. गजेंद्र सिंह शेखावत 24. अन्नपूर्णा देवी 25. किरन रिजिजू 26. हरदीप सिंह पुरी 27. डॉ. मनसुख मांडविया 28. गंगापुरम किशन रेड्डी 29. चिराग पासवान 30. सीआर पाटिल।

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ

राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव गनपत राव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

36 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

जितिन प्रसाद, श्रीपद नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वो सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगम , अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमूबेन बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गरिटा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User