शराबी युवक द्वारा मां पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई हेतु ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत
रायबरेली में अपनी ही मां पर एक शराबी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसको बेहोशी की हालत में ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग हेतु एसपी से
रायबरेली में अपनी ही मां पर एक शराबी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसको बेहोशी की हालत में ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग हेतु एसपी से शिकायत की है। सोमवार को रायबरेली जनपद के गुरबख्शगंज थानाक्षेत्र के होसेपुर गांव के रहने वाले दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले एक शराबी बेटे संजय ने अपनी मां लाठी डंडों से पत्नी के साथ मिलकर पूरी तरह से मारा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसको ग्रामीण लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मामले में कार्रवाई हेतु संबंधित थाना गुरबक्शगंज में शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई कार्रवाई न होने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताते हुए मारपीट करने वाले युवक संजय पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)