शहर के रेलवे स्टेशन के पास से लापता हुए बच्चे की खोजबीन के लिए पिता लगा रहा चक्कर

रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के पास से एक 5 वर्षीय बच्चा रविवार से लापता है । जिसको लेकर पीड़ित पिता खोजबीन के लिए पुलिस व थाने के चक्कर लगा रहा है।पीड़ित ने मामले का प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली नगर में दिया था। लेकिन अभी तक कोई खोजबीन नहीं हो पाई हैं। पीड़ित पिता ने एसपी कार्यालय भी पहुंचकर प्रा

Apr 08, 2024 - 14:55
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240408-WA0030.jpg

रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के पास से एक 5 वर्षीय बच्चा रविवार से लापता है । जिसको लेकर पीड़ित पिता खोजबीन के लिए पुलिस व थाने के चक्कर लगा रहा है।पीड़ित ने मामले का प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली नगर में दिया था। लेकिन अभी तक कोई खोजबीन नहीं हो पाई हैं। पीड़ित पिता ने एसपी कार्यालय भी पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर एसपी से खोजबीन कराए जाने की गुहार लगाई है।आपको बता दे कि आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से रविवार की शाम से एक बच्चा जिगर उम्र 5 वर्ष लापता है। जिसकी खोजबीन बच्चों के पिता ने की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पीड़ित पिता विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश निवासी कल का पुरवा ने कोतवाली नगर में की लेकिन प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी कोई खोज भी नहीं हुई तो पीड़ित पिता ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और एसपी से खोजबीन कराए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User