शहर कोतवाल ने दर्जनों सिफारिश को दरकिनार कर वर्षों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विक्की को किया गिरफ्तार

रायबरेली : नगर कोतवाली व अन्य थानों में दर्ज मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर विक्की को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व उनकी टीम एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके लिए दर्जनों सिफारिश को दरकिनार करते हुए कोतवाल ने हिम्मती हाथों में हथकड़ी डालकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने जिस हिस्ट्रीशीटर को

Apr 01, 2024 - 14:40
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240401-WA0071.jpg

रायबरेली : नगर कोतवाली व अन्य थानों में दर्ज मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर विक्की को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व उनकी टीम एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके लिए दर्जनों सिफारिश को दरकिनार करते हुए कोतवाल ने हिम्मती हाथों में हथकड़ी डालकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने जिस हिस्ट्रीशीटर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं इस गिरफ्तार अभियुक्त को वर्षों से कोतवाली में तैनात रहे कई कोतवाल गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठा पाए और सिफारिश के जाल में फंसकर रह जाते थे। लेकिन शहर कोतवाल राजेश सिंह ने मिशाले कायम पेश करते हुए जिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । वह लगातार पुलिस से आंख मिचौली खेलते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। शहर कोतवाल के मुताबिक आरोपी अभियुक्त पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। जो थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस 1 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ द्रव्यों की बिक्री तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बैराहना निवासी विक्की उर्फ गुलफाम जोगी पुत्र साहबान जोगी को 18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पर लाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अभियुक्त को छुड़ाने के लिए लगातार सिफारिश पर सिफारिश चलती रही लेकिन कोतवाल ने सिफारिसों को दरकिनार कर आरोपी अभियुक्त विक्की सरवर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User