शातिर टप्पेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली में भोले भाले लोगों के एटीएम बदलकर उनसे टप्पे बाजी करने वाले एक अभियुक्त को डलमऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड व नगदी भी बरामद हुई है। बीते 2 नवंबर को मुराई बाग चौराहे पर इंडिया एटीएम से पैसे निकाल रहे रसूलपुर धरावा निवासी राममिलन व उसकी पत्नी से धोखाधड़

Nov 12, 2024 - 16:37
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-9.jpg

रायबरेली में भोले भाले लोगों के एटीएम बदलकर उनसे टप्पे बाजी करने वाले एक अभियुक्त को डलमऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड व नगदी भी बरामद हुई है। बीते 2 नवंबर को मुराई बाग चौराहे पर इंडिया एटीएम से पैसे निकाल रहे रसूलपुर धरावा निवासी राममिलन व उसकी पत्नी से धोखाधड़ी करके अज्ञात युवको के द्वारा एटीएम बदलकर ₹16000 की टप्पे बाजी की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था मंगलवार सुबह संदिग्ध वाहन चेकिंग व गस्त के दौरान चौकी इंचार्ज मुराई बाग कांस्टेबल गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना हरचंदपुर निवासी अमन सिंह उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के 24 एटीएम व 2450 रुपए की नगदी बरामद हुई है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि भोले भाले लोगों के साथ एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को पकड़ा गया है जिसे जेल भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User