शिव बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जगमोहनेश्वर मंदिर से निकाली गयी शिव बारात का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारात में तरह-तरह की आस्था की प्रतीक झाकिंया सजायी गयीं थी। झांकी के कलाकारों का प्रदर्शन इतना मन मोहक था, कि जिधर से बारात निकली लोग मस्त होकर झूम रहे थे। शिव बारात में बैंड बाजे व डी.

Mar 09, 2024 - 12:24
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-09-at-5.47.42-PM.jpeg

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जगमोहनेश्वर मंदिर से निकाली गयी शिव बारात का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारात में तरह-तरह की आस्था की प्रतीक झाकिंया सजायी गयीं थी। झांकी के कलाकारों का प्रदर्शन इतना मन मोहक था, कि जिधर से बारात निकली लोग मस्त होकर झूम रहे थे। शिव बारात में बैंड बाजे व डी.जे. धार्मिक गीतों की धुन माहौल को चार चांद लगा रहे थे। बारात के स्वागत स्थलों की कड़ी में जनपद के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी द्वारा अपने प्रतिष्ठान की ओर से बारात का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत स्थल पर महान औघड़ सन्त पूज्य अवधूत भगवान राम एवं पूज्य पारद शिवलिंग पर पुष्प, माला अर्पित कर पूजा, अर्चना के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रसाद वितरित किया गया। श्री रस्तोगी द्वारा बारात संचालकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंग वस्त्र भेंट करने वालों में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, श्रमिक संघ के अध्यक्ष पं. वी.के. शुक्ला, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, ओपी यादव, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष भौमेश कुमार स्वर्णकार, इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, गोविन्द सोनी, सेवानिवृत्त प्राचार्य शिव नरायन सोनी, भाजपा नेता रवि सिंह चौधरी, विजय बाजपेयी, जया रस्तोगी, देवरंजन रस्तोगी, वीनू रस्तोगी, जानकी रस्तोगी, निवेदिता रस्तोगी, वान्या रस्तोगी, श्रवण रस्तोगी, वामी रस्तोगी आदि लोगों ने विशेष भूमिका निभायी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User