शुजालपुर में 2 हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्राः 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, 29 मार्च तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम

रिपोर्ट : समीर अलीशुजालपुर में बुधवार को 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई।करीब 2 हजार महिलाएं उपजेल रोड के हनुमान मंदिर से सिर पर कलश लेकर मुख्य मार्गों से होते हुए पचोर रोड के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से हो रहा कार्यक्रमगायत्री तीर्थ शांति

Mar 26, 2025 - 12:10
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250326-WA0028.jpg

रिपोर्ट : समीर अली

शुजालपुर में बुधवार को 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई।

करीब 2 हजार महिलाएं उपजेल रोड के हनुमान मंदिर से सिर पर कलश लेकर मुख्य मार्गों से होते हुए पचोर रोड के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से हो रहा कार्यक्रम

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से नारी सशक्तिकरण साल 2024-25 के तहत यह जिला स्तरीय आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम संयोजक हरिचरण परमार ने बताया कि महायज्ञ में हर दिन विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होंगी। हर दिन ध्यान साधना और प्रज्ञा योग से दिन की शुरुआत होगी। दिन में गायत्री महायज्ञ और संस्कार कार्यक्रम होंगे। सायंकाल संगीत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया।

28 मार्च को होगा सामूहिक विवाह और दीप महायज्ञ

28 मार्च को निशुल्क सामूहिक विवाह संस्कार और विराट दीप महायज्ञ होगा। इस दौरान नशा निवारण संकल्प और सप्त आंदोलन भी होंगे। आखिरी दिन 29 मार्च को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। सभी जातियों के लोग विभिन्न संस्कारों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User