श्री राधे श्याम शर्मा बने धनबाद जिला कांग्रेस सेवा दाल यंग ब्रिगेड के संयोजक

धनबाद जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद वर्मा ने आज दिनांक 29 1 2024 को श्री राधे श्याम शर्मा धनबाद निवासी को उनके कांग्रेस संगठन के प्रति सेवा को देखते हुए धनबाद जिला सेवादल यंग ब्रिगेड का मनोनीत पत्र देकर संयोजक नियुक्त किया है। इस अवसर पर सेवादल के पूर्णेन्दु सिंह ने बधाई देते हु

Jan 29, 2024 - 10:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-29-at-6.27.37-PM.jpeg

धनबाद जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद वर्मा ने आज दिनांक 29 1 2024 को श्री राधे श्याम शर्मा धनबाद निवासी को उनके कांग्रेस संगठन के प्रति सेवा को देखते हुए धनबाद जिला सेवादल यंग ब्रिगेड का मनोनीत पत्र देकर संयोजक नियुक्त किया है। इस अवसर पर सेवादल के पूर्णेन्दु सिंह ने बधाई देते हुए कहा की वे सेवा दल एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने बधाई देते हुए कहा राधेश्याम शर्मा संगठन को समर्पित भावना से अपनी सेवा प्रदान करते हुए पार्टी को सशक्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे।

धनबाद जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने उज्जवल भविष्य कि कामना बधाई देते हुए कहा राधेश्याम शर्मा जी कांग्रेस के विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं संगठन से युवाओं को जोड़ने में अपनी शक्ति का संचार करेंगे। बधाई देने वालों में नवनीत नीरज, उपाध्यक्ष धनबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी, सतपाल सिंह ब्रोक, प्रवक्ता धनबाद जिला कॉंग्रेस, दिनेश सिंह, पूर्णेदु सिंह, पप्पू तिवारी, कृष्णा प्रसाद वर्मा, अनूप पांडे, रामजी भगत, इत्यादि।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User