संगीत कलाकार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयाेजन

संगीत कलाकार की याद में जुटे कलाकार साथी, दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि फुसरो के डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन में बेरमो क्षेत्र के कलाकार मनोहर विश्वकर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत विश्वकर्मा के निधन पर लाेगों ने शोक जताया। वहीं उनके चित्र पर पुष्प कर उनकी आत्मा की

Feb 01, 2024 - 08:40
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-01-at-6.57.02-PM.jpeg

फुसरो के डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन में बेरमो क्षेत्र के कलाकार मनोहर विश्वकर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत विश्वकर्मा के निधन पर लाेगों ने शोक जताया। वहीं उनके चित्र पर पुष्प कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस दौरान दिवंगत की पत्नी गीता देवी को बेरमो कलाकार संघ के द्वारा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यहाँ मुख्य रुप से सीसीएल ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ शैलेश प्रसाद, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, कांग्रेसी नेता केदार सिंह, भोजपुरिया समाज के लाखन सिंह, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह व फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत मनोहर विश्वकर्मा का निधन संघ के साथ बेरमो कोयलांचल के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि उन्होंने संगीत जगत में अपना बेहतर पहचान बनाये थे. कलाकार जगत को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया था। छोटे कलाकारों के प्रति उनका आत्मीय जुड़ाव रहता था।
मौके पर दिवंगत की पुत्री अंजली कुमारी, मिस्टी कुमारी, संजना कुमारी, फुसराे नप के निवर्तमान पार्षद सरयु चौहान, कलाकार जयप्रकाश चौहान, संजय सिंह उर्फ संजू बाबा, कौशल अलबेला, अनीश भोजपुरिया, सरिता सिंह, कोबिर वाउरी, समय दास, सोनू राज, अजय मेहरा, मिशोर कुमार, बैजनाथ कुमार, मनोज रजवार, बैजू मालाकार, आजाद आदि लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User