संजय मेहता का जनता के नाम भावुक पत्र : झारखंड में बदलाव और नवनिर्माण का आह्वान

मांडू विधानसभा से चुनाव लड़ रहे झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने झारखंड की जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने झारखंड के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य के नवनिर्माण और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस बदलाव लाने का संकल्प व्यक्

Nov 11, 2024 - 12:26
Updated: 2 years ago
0 0
sanjay-4.jpg

मांडू विधानसभा से चुनाव लड़ रहे झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने झारखंड की जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने झारखंड के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य के नवनिर्माण और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस बदलाव लाने का संकल्प व्यक्त किया है।

पत्र में संजय मेहता ने कहा है कि झारखंड आज भी कई मूलभूत समस्याओं से घिरा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास और विस्थापन जैसी नीतियाँ झारखंडियों के हित में नहीं बनाई जा सकी हैं। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुरूप आरक्षण नहीं मिला है और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग चरम पर है।

उन्होंने अपने पत्र में झारखंड के लोगों से अपील की है कि वे परिवारवाद, वंशवाद और पूंजीवादी राजनीति से मुक्त होकर झारखंड को एक नई दिशा देने का संकल्प लें। उन्होंने मांडू की जनता से इस चुनाव में उनके चुनाव चिन्ह ‘हेलमेट’ पर मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह चुनाव झारखंड के भविष्य के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

श्री मेहता ने झारखंड की समस्याओं पर खुलकर बोलते हुए बताया कि यहां के नेता और अफसर मिलकर झारखंड को लूट रहे हैं, और अब इसे रोकने के लिए राज्य को एक नए नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने मांडू विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे परिवारवाद को समाप्त कर झारखंड के विकास और जनहित के लिए वोट दें, ताकि झारखंड की आवाज सदन में बुलंद की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User