संजय मेहता ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर मृत आदिवासी युवकों के परिजन को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की
रामगढ़ के गोला में दो आदिवासी युवकों की पुलिस पीसीआर वैन से कुचल कर मौत हो गई थी। इस मामले में झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में पीड़ित परिवारों को एक - एक करोड़ का मुआवजा, नौकरी, न्यायायिक जांच एवं दोषियों की गिरफ्तार
रामगढ़ के गोला में दो आदिवासी युवकों की पुलिस पीसीआर वैन से कुचल कर मौत हो गई थी। इस मामले में झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में पीड़ित परिवारों को एक - एक करोड़ का मुआवजा, नौकरी, न्यायायिक जांच एवं दोषियों की गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के मामलों में सरकार ने मुआवजा एवं नौकरी दी है। फिर इन दो आदिवासी युवकों के परिजनों को भी सरकार की ओर से समान व्यवहार किया जाना चाहिए और राहत पहुंचाना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)