संजय मेहता ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

नाइजर में फँसे बगोदर के मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए किया अपील नाइजर में भारत के राजदूत को भी किया सूचित झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। वे पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण का शिकार हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हज

Apr 30, 2025 - 12:56
Updated: 1 year ago
0 0
jharkhand.jpg
  • नाइजर में फँसे बगोदर के मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए किया अपील
  • नाइजर में भारत के राजदूत को भी किया सूचित

झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। वे पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण का शिकार हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने भारत सरकार के विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर और नाइजर में भारत के राजदूत श्री सीता राम मीना को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में घटी। यहाँ पर आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन साइट पर हमला किया। इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई और बगोदर के पांच मजदूरों - श्री संजय महतो, श्री चंद्रिका महतो, श्री फलजीत महतो, श्री राजू कुमार, और श्री उत्तम महतो - का अपहरण कर लिया गया।

ये मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। संजय मेहता ने अपने पत्र में सभी मजदूरों के पासपोर्ट विवरण और संपर्क जानकारी भी मंत्रालय को प्रदान की है। साथ ही उनके परिजनों की चिंता और व्यथा को रेखांकित किया है। उन्होंने विदेश मंत्री और भारत के राजदूत से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों की सकुशल वतन वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

संजय मेहता ने इस दिशा में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है और सरकार से अपेक्षा की है कि वह इन मजदूरों के परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए शीघ्र कदम उठाए। उन्होंने बताया कि हमने पीड़ित परिवारों से बात की है। मैंने सरकार को सूचित किया है। फिलहाल मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User