संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली के मिलएरिया थाना अंतर्गत अमावा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार, युवक की मौत पुल से टकराकर नीचे गिरने से हुई हो सकती है। घटना स्थल पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली, जिससे दुर्घटना की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले मे

Jun 26, 2025 - 13:44
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-26-at-4.07.54-PM.jpeg

रायबरेली के मिलएरिया थाना अंतर्गत अमावा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार, युवक की मौत पुल से टकराकर नीचे गिरने से हुई हो सकती है। घटना स्थल पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली, जिससे दुर्घटना की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आत्महत्या या हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों से भी संपर्क करने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।

स्थानीय लोगों ने इलाके में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, इससे भी घटनाएं होती रहती है पुलिस ने मामले में गहन जांच का आश्वासन देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए लोगों से भी सहयोग करने की बात सामने आई है। मृतक कोतवाली नगर क्षेत्र के किला बाजार में, स्थित पावर हाउस में संविदा कर्मचारियों के रूप में कार्यकर्ता था जो ड्यूटी के बाद अपने घर थाना चंदापुर की ओर जा रहा था। तभी उसके साथ यह घटना घटित हुई है। मिल एरिया थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मामले का कोई शिकायती पत्र प्राप्त हुआ तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User