संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की हत्या, आरोपी पिता फरार

सतबरवा (पलामू) : प्रखंड क्षेत्र के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत नौरंगा गांव के मजदूर विकास भुइयां (25वर्ष) की आंध्रप्रदेश में शुक्रवार रात्रि में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। दरअसल विकास आंध्रप्रदेश के सीताकुलम जिले के यारामंडलम में कमाने गया था। जहां वह एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। उ

Apr 07, 2025 - 06:18
Updated: 1 year ago
0 0
kill_1687165742544_1725113757567.jpg

सतबरवा (पलामू) : प्रखंड क्षेत्र के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत नौरंगा गांव के मजदूर विकास भुइयां (25वर्ष) की आंध्रप्रदेश में शुक्रवार रात्रि में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। दरअसल विकास आंध्रप्रदेश के सीताकुलम जिले के यारामंडलम में कमाने गया था। जहां वह एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। उसी गांव के आठ अन्य लोग भी साथ गए थे, जो किराए के एक ही कमरे में रहते हुए उसी कंपनी में काम करते थे। जिसमें विकास का पिता अर्जुन भुइयां भी शामिल था। ग्रामीणों के अनुसार पिता और पुत्र में पहले से ही किसी मामले को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात्रि में दोनों के बीच कहासुनी और बकझक हुई। उसके बाद गुस्से में आकर उसके पिता ने सब्जी काटने वाले चाकू से विकास के सीने पर वार कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पिता फरार बताया जाता है। शनिवार रात्रि में मृतक का शव नौरंगा पहुंचा जहां रविवार को एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव शव पहुंचने पर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी अनीता देवी के अलावे चार साल का एक बच्चा है। परिजनों के अनुसार लेस्लीगंज थाने को घटना की सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User