संयुक्त मोर्चा के आगामी 16 फरवरी को हड़ताल को लेकर जारंगडीह खुले खदान में पीट मीटिंग

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह मे मंगलवार खुली खदान के कार्यालय परिसर में संयुक्त मोर्चा के आगामी 16 फरवरी को हड़ताल को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार को पीट मीटिंग किया। जिसकी अध्यक्षता सीटू यूनियन के जोनल सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने किया। जबकि संचालन कमलेश कुमार गुप्ता ने किया। तमाम प्रतिन

Feb 13, 2024 - 10:08
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240213-WA0008.jpg

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह मे मंगलवार खुली खदान के कार्यालय परिसर में संयुक्त मोर्चा के आगामी 16 फरवरी को हड़ताल को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार को पीट मीटिंग किया। जिसकी अध्यक्षता सीटू यूनियन के जोनल सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने किया। जबकि संचालन कमलेश कुमार गुप्ता ने किया। तमाम प्रतिनिधियों ने एक स्वर में आगामी 16 फरवरी को हड़ताल को सफल बनाने को लेकर कर्मियों से आह्वान किया और कहा कि 16 तारीख को सभी अपने-अपने घरों में रहे इस हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करें। मौके पर कामोद प्रसाद ने बीएमएस यूनियन को भी इस हड़ताल में शामिल होने का अग्रह किया कहां की हम सभी एकजुट हो कर हड़ताल को सफल बनाएंगे। अगर हम लोग एकजुट नहीं होते हैं, तो नरेंद्र मोदी किन्हीं को छोड़ने वाले नहीं है। कब किस पर वार करेंगे कोई नहीं बता सकता है। मोदी जी किसी पर भी वार कर सकते हैं। मौके पर सीटू यूनियन के शाखा सचिव मोहम्मद निजाम अंसारी, जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद, अरविंद ओझा, मोहम्मद अयूब अंसारी संजय राम माले से अजय रविदास एजेकेएस से विनोद बाउरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन से मो् सनाउल्लाह, जितेंद्र पासवान संतोष मंडल राहुल सिंह, संजय पासवान, बबलू फ्रांसिस, सीटू यूनियन से मुस्तफा अंसारी नरेश राम एटक से रामदास केवट सहित यूनियन के पदाधिकारी, एवं सीसीएल कर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User