संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम

भीम आर्मी ( भारत एकता मिशन) फुसरो, बेरमो व बोकारो जिला कमेटी, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धुम- धाम से मनाया गया। जिसमे विभिन्न बहुजन संगठनों के लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम फुसरो नगर परिषद कार्यालय परिसर से शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी जो नया रोड फुसरो, फुसरो

Apr 14, 2024 - 16:08
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240414-WA0091.jpg

भीम आर्मी ( भारत एकता मिशन) फुसरो, बेरमो व बोकारो जिला कमेटी, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धुम- धाम से मनाया गया। जिसमे विभिन्न बहुजन संगठनों के लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम फुसरो नगर परिषद कार्यालय परिसर से शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी जो नया रोड फुसरो, फुसरो बाजार, रानीबाग, रहीमगंज होते हुए पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित प्रस्तावित बाबा साहेब के बोर्ड के समीप पहुंची। यहॉ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगो ने बाबा साहेब के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। केक काटा गया और एक दूसरे को खिलाकर खुशी जतायी गयी। वक्ताओं ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को बाबा साहेब के आदशों को अपना कर ही दूर किया जा सकता है। आज उनके सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। उनके जीवन से शिक्षा लेते हुए सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत करना चाहिए। कहा कि बाबा साहेब ने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ी को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान जय जय जय जय- जय भीम आदि के नारे लगाए गए। इस दौरान कई समाजसेवियो की ओर से शीतल पेय जल व शर्बत की व्यवस्था की गयी थी। मौके पर जिला अध्यक्ष गोर्वधन रविदास उर्फ छोटु, उपाध्याय मेघु दिगार, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, सचिव बिट्ट कुमार घांसी सहित करमचंद बाउरी, फुलचंद रविदास, धरम घांसी, शैलेश कुमार घांसी, राज कुमार नायक, शुधा टुडू, सोहनलाल मांझी, भरत रविदास, संजय गंझू, सोनू खान, अनिल करमाली, राजेश शर्मा, शंकर घॉसी, गुड्डू नायक, अशोक भुईया, दीपक तुरी, शंकर राम, रविंद्र राम, भोला विश्वकर्मा, भोला भारती, दिनेश रजवार, पवन कुमार रजक, शिवदयाल रविदास आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User