सईं नदी में नहाने गए अट्ठारह वर्षीय युवक की मौत

उन्नाव : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सईं नदी नहाने गए करीब नौ दोस्तों में एक दोस्त की डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द निवासी विशाल (18) पुत्र सिपाही लाल अपने साथी व रिश्ते

May 13, 2025 - 15:27
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-6.jpg

उन्नाव : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सईं नदी नहाने गए करीब नौ दोस्तों में एक दोस्त की डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द निवासी विशाल (18) पुत्र सिपाही लाल अपने साथी व रिश्तेदार, कुनाल, लक्की फुफेरे भाई व सुजीत, प्रिंस, पुत्रगण पप्पू, शुकांत पुत्र राम किशोर, प्रदीप पुत्र कमलेश सैनी, सुमित पुत्र कल्लू, सुरेन्द्र पुत्र नन्दलाल के साथ गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव गोसाईं खेड़ा के समीप निकली सईं नदी में नहाने गए थे। जहां पर विशाल गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा साथियों ने बचाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन असफल होते देख चीख-पुकार मचाते गांव गोसाईं खेड़ा की ओर दौड़े ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंच कर विशाल को खोजना शुरू किया। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण विशाल का कोई पता नहीं चल सका तब ग्रामीणों ने जाल डालकर विशाल को करीब डेढ़ घंटे बाद कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद निकाला और एम्बुलेंस की मदद से औरास सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया डॉक्टर की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हैदराबाद राम औतार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक विशाल ने इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास की है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था छोटा भाई सुभाष 14 वर्ष व सबसे छोटी बहन सुभाषिनी 12 वर्ष है। मृतक की मां संगीता व बाबा यदुनाथ सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User