सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की हुई मौत, आक्रोशीत लोगों ने सडक किया जाम, समझौता के बाद जाम हटा

बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो फ्लाईओवर पर मंगलवार की देर संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीसीएल ढोरी के केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मर्चरी में रखवाया। बताया जाता

May 22, 2024 - 08:18
Updated: 2 years ago
0 0
images28929-1.jpeg

बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो फ्लाईओवर पर मंगलवार की देर संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीसीएल ढोरी के केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मर्चरी में रखवाया। बताया जाता है कि मृतक मिट्ठू ठाकुर (लगभग 55 वर्षीय) फुसरो के ब्लॉक कॉलोनी में किराए पर रहता था तथा उनके पैतृक गांव गोमो क्षेत्र के दहियारी बताया गया. वे हिंदुस्तान लीवर में सेल्समैन का काम करता था। वह अपना टीवीएस एम80 गाड़ी संख्या जीएच 09 बीए 7575 से फुसरो से मकोली की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से आ रही है अज्ञात वाहन की टक्कर में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके पत्नी सहित परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। भीड के लोगो ने कहा कि बेरमो में बेलगाम ट्रक और हाइवा चालक के लापरवाही के वजह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं में लोगों की जान जा रही है। इस पर अंकुश लगाया जाए, साथ ही लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे से वाहन का पता लगाने की बात कही। यहां अस्पताल में आजसु नेता संतोष महतो, सुरेश महतो सहित सुशांत रायका, कैलाश ठाकुर, बिनोद चौहान, कमल अग्रवाल, मुकेश सिंह आदि लोग पहुंचे। इसके पश्चात आक्रोशीत लोगों ने फुसरो के निर्मल महतो चौक में सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। काफी मानमनौवल के बाद देर रात वार्ता सफल हुई और जाम हटाया जा सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User