सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर किया गया लोगों को जागरूक

रायबरेली में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में महाराजगंज थाना क्षेत्र में स्थित स्थित एक निजी विद्यालय में ऑफ़ हायर एजुकेशन सलेथू मे

Mar 27, 2025 - 10:41
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250327-WA0030.jpg

रायबरेली में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में महाराजगंज थाना क्षेत्र में स्थित स्थित एक निजी विद्यालय में ऑफ़ हायर एजुकेशन सलेथू में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात उपनिरीक्षक अरिमर्दन सिंह, रमेश सिंह व सुनील कुमार पांडे ने छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के ऐसे सभी उपाय किए जाने चाहिए जिससे खतरा दुर्घटना विकराल रूप न ले सके। चूंकि, हम कई प्राकृतिक खतरों को आने से नहीं रोक सकते हैं, लेकिन जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए उचित प्रबंधन द्वारा उनके हानिकारक प्रभावों को कम कर सकते हैं। सुरक्षित यातायात से स्वयं की रक्षा कर अन्य व्यक्तियों प्राणियों की सुरक्षा के अथक प्रयास करने चाहिए। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए हमेशा अपनी ही लेने में चले। विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)अनिल कुमार ने छात्रों से कहा कि सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य लोगों को भी जागरूक करे ताकि सड़क असुरक्षा से होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसमें महाविद्यालय के लगभग 160 से अधिक छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेट की प्रतिभागिता सराहनी रही। छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डी.एल.एड.प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ. अरूण चौधरी, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार, गौरव मिश्रा, डॉ.अरुण चौधरी, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, प्रेम शंकर जायसवाल, रेखा मिश्रा शफ़क खातून आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User