सड़क हादसे में बीते 24 घंटे में करीब 10 लोगों की मौत, हादसों पर नही लग पा रही लगाम

रायबरेली में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई हैं। जहां शुक्रवार को कर की टक्कर से गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदई के पूर्व के पास बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

May 04, 2024 - 16:05
Updated: 2 years ago
0 0
lakhisarai_accident_1708480303.webp

रायबरेली में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई हैं। जहां शुक्रवार को कर की टक्कर से गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदई के पूर्व के पास बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही बाइक पर सवार पति-पत्नी व एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो मासूम बच्चियों की मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। एक ही परिवार में पांच लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल सरेनी कोतवाली क्षेत्र के बेनीमाधवगंज पूरेलालू गांव का रहने वाला मंजेश 30 वर्ष अपनी पत्नी काजल व दो बेटी और एक मासूम बेटे को बाइक से लेकर अपनी ससुराल मिलएरिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव जा रहा था। तभी गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा के पास रायबरेली कानपुर हाईवे पर रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और मौके पर ही मंजेश उसकी पत्नी व एक बेटे की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो मासूम बेटियां कनिका और माही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उनकी भी मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया वहीं हादसे के बाद जैसे ही मंजेश और उसकी पत्नी बेटे व दो बेटियों के शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया।पूरे गांव में घटना को लेकर लोग गमगीन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User