सड़क हादसे में मुरमा निवासी नागेश्वर सिंह की मौत, गांव में शोक की लहर

सतबरवा (पलामू) : सतबरवा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव के रहने वाले नागेश्वर सिंह (45 वर्ष), पिता कृष्ण सिंह की बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा गढ़वा जिले के गोदरमाना के पास हुआ, जहां उनकी बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर

May 28, 2025 - 15:08
Updated: 1 year ago
0 0
accident.jpg

सतबरवा (पलामू) : सतबरवा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव के रहने वाले नागेश्वर सिंह (45 वर्ष), पिता कृष्ण सिंह की बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा गढ़वा जिले के गोदरमाना के पास हुआ, जहां उनकी बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार नागेश्वर सिंह छत्तीसगढ़ में हाईवा चला कर अपनी जीविका चलाते थे। बुधवार की सुबह वे गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोदरमाना के समीप यह हादसा घटित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।नागेश्वर सिंह के असामयिक निधन से पूरे मुरमा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। गांव में उन्हें एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User