सतबरवा प्रखंड में दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया उद्घाटन

सतबरवा (पलामू) : बुधवार को मेदिनीनगर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने सतबरवा प्रखंड के हलुमाड़ और दुलसुलमा गांव में दो कालीकरण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। पहली परियोजना हलुमाड़ गांव में देवी मंडप से केश्वर सिंह के घर तक बनाई जाएगी, जिस

May 07, 2025 - 15:21
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-07-at-7.08.27-PM.jpeg

सतबरवा (पलामू) : बुधवार को मेदिनीनगर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने सतबरवा प्रखंड के हलुमाड़ और दुलसुलमा गांव में दो कालीकरण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

पहली परियोजना हलुमाड़ गांव में देवी मंडप से केश्वर सिंह के घर तक बनाई जाएगी, जिसकी लागत 2.36 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी सड़क उपेंद्र ठाकुर के घर से देवी मंडप, दुलसुलमा तक बनेगी, जिसकी लागत 1.60 करोड़ रुपये है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, "सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। जिस गांव में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा होती है, वहीं असल में विकास हुआ माना जाता है।"

उन्होंने बताया कि वे हर विकास कार्य की जानकारी जनता को देकर ही शुरू करते हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। चौरसिया ने दुलसुलमा गांव के लोगों का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा, "आज मैं विधायक हूं तो इसमें आप सभी का बड़ा योगदान है।"

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सतबरवा प्रखंड की सभी सड़कों को सुंदर बनाया जाएगा और मलय डैम को पतरातू डैम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और भारत सरकार एवं सुरक्षा बलों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, पांकी विधायक प्रतिनिधि महेश यादव, मुखिया ब्रहम्देव सिंह, अमलेश चौरसिया, ज्वाला चौरसिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User