सतबरवा : मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए बैंकों में बढ़ी महिलाओं की भीड़

डीबीटी और केवाईसी के कारण फंसा है पेंच सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और प्रज्ञा केंद्रों पर बैंक के खुलते ही रोजाना महिलाओं की भारी भीड़ लग जा रही है। भीड़ का अलम यह है कि दिन भर कड़ी मशक्कत के बाद भी कई महिलाएं बेरंग घर लौट रही हैं। गौरतलब है कि होली के पूर्व से ही राज्य

Mar 21, 2025 - 14:34
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-21-at-6.07.00-PM.jpeg

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और प्रज्ञा केंद्रों पर बैंक के खुलते ही रोजाना महिलाओं की भारी भीड़ लग जा रही है। भीड़ का अलम यह है कि दिन भर कड़ी मशक्कत के बाद भी कई महिलाएं बेरंग घर लौट रही हैं। गौरतलब है कि होली के पूर्व से ही राज्य सरकार ने लाभुक महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजना शुरू कर दिया है, लेकिन बहुत सारी महिलाओं के खाते में अभी तक राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है या केवाईसी लगा है उनको अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। खाते में सुधार को लेकर महिलाएं बैंकों का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से बैंक में भीड़ होने के कारण अभी तक उनका काम नहीं हो पाया है। काम धंधा छोड़कर रोजाना बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है उनकी बात सुनने और समझने वाला कोई नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User