सतबरवा : मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर पलामू डीसी और एसपी पहुंचे मलय डैम, चप्पू चलाकर किया नौका विहार

रविवार को पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशिरंजन और पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन जिले के आला अधिकारियों के साथ सतबरवा मुरमा स्थित मलय डैम पहुंचे। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस बाबत उन्होंने जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया। इस

Oct 20, 2024 - 15:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-20-at-8.25.27-PM.jpeg

रविवार को पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशिरंजन और पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन जिले के आला अधिकारियों के साथ सतबरवा मुरमा स्थित मलय डैम पहुंचे। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस बाबत उन्होंने जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त ने चप्पू चलाकर नौकायन किया। कार्यक्रम में डीएफओ सत्यम कुमार, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, एसडीएम सुलोचना मीना, छतरपुर एसडीएम आशीष गंगवार, सतबरवा बीडीओ सह सीओ कृष्णमुरारी तिर्की के साथ अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। नौकायन के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुवात योगासन के साथ किया गया।डैम के तट पर काफी संख्या में नारियल के पौधे लगाए गए।

मौके पर लोगों को एक जिम्मेदार मतदाता बनने का आहवान करते हुए कहा कि सरकार चुनने में आप सब की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया की मतदान के दिन दिव्यांग और वृद्धों के लिए प्रशासन द्वारा सुविधाएं दी जायेंगी। लोग निर्भीक होकर बिना किसी बढ़ा के मतदान स्थल पहुंचकर अपना वोट अवस्था दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User