सतबरवा में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला, प्रमुख ने फीता काट कर किया उद्घाटन

सतबरवा : धावाडीह पैक्स का धान अधिप्राप्ति केंद्र शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सतबरवा में प्रमुख रीमा देवी,सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ,एम ओ अरविंद कुमार,राणा प्रताप कुशवाहा,अजय उरांव,लालबिहारी साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि धान अधिप्राप्ति कें

Dec 15, 2024 - 14:38
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-15-at-7.02.02-PM.jpeg

सतबरवा : धावाडीह पैक्स का धान अधिप्राप्ति केंद्र शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सतबरवा में प्रमुख रीमा देवी,सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ,एम ओ अरविंद कुमार,राणा प्रताप कुशवाहा,अजय उरांव,लालबिहारी साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र आज खुल गया है,सभी किसान अपना धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही बेचे । धान का मुल्य प्रति किलो 23 रुपया है, जबकि एक रुपये किलो बोनस दिया जायेगा। धान की आधी कीमत तुरंत मिलेगा, आधी कीमत एक सप्ताह में मिल जायेगा। इन्होंने कहा कहा कि इस बार धान की खरीददारी मॉइस्चर ( नमी ) मशीन से धान के गिलापन को माप कर खरीददारी किया जायेगा। पैक्स सचिव ने बताया कि पीछले वर्ष धान की खरीददारी नहीं हुई थी। छह सौ किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है,आज चार किसान धान लेकर पहुंचे हैं, जिसे तौला जा रहा है। इस मौके पर मुखिया रिंकी यादव, पैक्स अध्यक्ष चंपा देवी, सचिव विजय साव, जितेन्द्र चौधरी, आशिष कुमार सिन्हा,विनोद चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User