सतबरवा : लोगों के अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, बहेगी विकास की गंगा : केएन त्रिपाठी

पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने सतबरवा में किया जनसंपर्क पूर्व मंत्री सह डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने मंगलवार को सतबरवा प्रखंड अंतर्गत चारों पंचायतों बारी, पोंची, सतबरवा और दुलसुलमा का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। दौरे के क्रम म

Nov 05, 2024 - 14:59
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-05-at-8.11.44-PM.jpeg

पूर्व मंत्री सह डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने मंगलवार को सतबरवा प्रखंड अंतर्गत चारों पंचायतों बारी, पोंची, सतबरवा और दुलसुलमा का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। दौरे के क्रम में उन्होंने सतबरवा पुराना बस स्टैंड के पास पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। बता दें कि इंडिया गठबंधन ने डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्वमंत्री केएन त्रिपाठी को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना उम्मीदवार बनाया है।

रामघाट सतबरवा में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत फूल माला से जोरदार ढंग से किया गया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए आगामी 13 नवंबर को पंजा छाप के सामने का बटन दबाकर उन्हें समर्थन देने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। अगर वो जीतकर विधानसभा पहुंचते हैं, तो पलामू में एक ऐसे अस्पताल का निर्माण होगा ताकि गंभीर मरीजों को रांची रेफर न करना पड़े। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि पैसे देने वाले आयेंगे और आपका वोट लेकर आराम से घर में सो जायेंगे और आपका, आपके बच्चों का भविष्य अंधकार में होगा। उन्होंने कहा कि समूहों को बेहतर और सक्षम बनायेंगे। सिंचाई तथा पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे। व्यवसाय और व्यवसाइयों के हित में काम करेंगे। मौके पर विवेकानंद त्रिपाठी, दुलसुलमा मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, कमलेश प्रसाद, श्रवण गुप्ता, नंदू सिंह, राजकुमार यादव, शाहनवाज खान, दीपक चंद्रवंशी, संजय मेहता, राणा प्रताप सिंह, अबुल हसन अंसारी, कौशल प्रसाद, हारून रशीद, महताब आलम, अखिलेश चंदावंशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User