सतबरवा : विधायक प्रतिनिधि ने मानकों के अनुसार सड़क निर्माण नहीं होने पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दरुवा मेन रोड से बंजारी भाया सेंरगदाग पथ निर्माण कार्य में ग्रामीणों के द्वारा मिली शिकायत के बाद शुक्रवार को पांकी विधायक के सतबरवा प्रतिनिधि अजय उरांव और समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा कार्य स्थल पर पहुंचे और बन रही सड़क की जांच की। जांच के बाद विधायक प्रति

Mar 20, 2025 - 15:30
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-20-at-8.44.12-PM.jpeg

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दरुवा मेन रोड से बंजारी भाया सेंरगदाग पथ निर्माण कार्य में ग्रामीणों के द्वारा मिली शिकायत के बाद शुक्रवार को पांकी विधायक के सतबरवा प्रतिनिधि अजय उरांव और समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा कार्य स्थल पर पहुंचे और बन रही सड़क की जांच की। जांच के बाद विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव ने बन रहे सड़क को देखकर भड़क गए और उन्होंने तुरंत विभाग के जेई संजय पांडे को फोन लगाया। सड़क के गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने पर पूछा कि इतना घटिया सड़क निर्माण करवा रहे हैं। इस सड़क निर्माण में इस्टीमेट के अनुसार कोई काम नहीं हो रहा है। पिसीसी ढलाई 9 ईंच की जगह 6 ईंच एवं पिच 90 एम एम की जगह 30 एम एम किया जा रहा है। इस पर जेई संजय पांडे ने कोई भी संतोष जनक जवाब नही दिए। समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि आजादी के 75 साल के बाद पांकी विधायक कुशवाहा डाक्टर शशिभूषण मेहता के अथक प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बन रही है गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया । ठिकेदार विधायक से शिकायत की जाएगी ताकि संवेदक प्रकारवाई हो सके। इस विषय पर पांकी विधायक एवं चतरा सांसद से बात करेंगे। शिकायत कर्ता ग्रामीण प्रवेश यादव, कमलेश यादव, कमलेश्वर यादव, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बनौधि यादव, नरेश यादव, मोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेश यादव, संदीप यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User