सतबरवा : हवन और भंडारे के साथ नवनिर्मित शिवमन्दिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

बुधवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम हवन और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। मूर्ति अधिवास के पश्चात बुधवार को नवनिर्मित शिवमन्दिर में शिवलिंग के साथ शिव परिवार के सदस्यों मां पार्वती, कार्तिकेय जी, गणेश जी, नंदी के साथ सा

Feb 26, 2025 - 13:34
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-26-at-6.28.50-PM.jpeg

बुधवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम हवन और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। मूर्ति अधिवास के पश्चात बुधवार को नवनिर्मित शिवमन्दिर में शिवलिंग के साथ शिव परिवार के सदस्यों मां पार्वती, कार्तिकेय जी, गणेश जी, नंदी के साथ साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से कमिटी के साथ स्थानीय लोगों में उल्लास और खुशी देखी गई। सभी धार्मिक कामकांड यज्ञाचार्य अखिलेश पाठक, सुरेंद्र पाठक, अरविंद मिश्रा सहित सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया गया। उप मुखिया मुधिर साहू ने बताया कि कमिटी के सदस्यों के साथ जिनका भी सहयोग सभी लोग बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार जताते हुए खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह के आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आखिरी चरण में परशुराम व्यास के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User