सदर तहसील में डीएम और सीडीओ के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

रायबरेली में शासन के निर्देश पर सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला अधिकारी हर्षिता माथुर व मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया और फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को समय करीब 1:00 बजे जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने

Feb 15, 2025 - 15:42
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-15-at-8.02.17-PM.jpeg

रायबरेली में शासन के निर्देश पर सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला अधिकारी हर्षिता माथुर व मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया और फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को समय करीब 1:00 बजे जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथिमिकिता के आधार पर सुना गया। जिलाधिकारी ने करीब एक दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की वह तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। गम्भीर मामलों पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को शक्त निर्देश देते हुए निस्तारण कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व पुलिस व बिजली विभाग के मामले ज्यादा आये है। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बाकी है उनके लिए टीम गठित कर दी गई है और जांच रिपोर्ट जल्द ही मांगी गई है तथा संपूर्ण समाधान दिवस में आए सभी पीड़ितों की शिकायत सुनी गई व जाँच के बाद कारवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User