सभी के सहयोग से ढोरी क्षेत्र कोयला‌ उत्पादन लक्ष्य को किया पूरा : जीएम अग्रवाल

ढोरी परिवार के समस्त सदस्यों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय के परिणाम स्वरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य 46 लाख टन को पार करते हुए 46.14 लाख मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया। उक्त बातें ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने‌ दी। कहा कि परियोजना का उत्पादन इस प्रकार है। एएडीओसीएम 2613482, एसडीओसीए

Apr 01, 2024 - 13:30
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-01-at-4.29.41-PM.jpeg

ढोरी परिवार के समस्त सदस्यों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय के परिणाम स्वरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य 46 लाख टन को पार करते हुए 46.14 लाख मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया। उक्त बातें ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने‌ दी। कहा कि परियोजना का उत्पादन इस प्रकार है। एएडीओसीएम 2613482, एसडीओसीएम - 1864195, ढोरी खास -1366382, लाख मैट्रिक टन कोयला उत्पादन किया। इसी तरह ओबी निस्तारण 12796363 लाख क्यूबिक मीटर किया। इसी तरह डिस्पैच में ढोरी क्षेत्र ने नये कीर्तिमान स्थापित कर 4635135 लाख मीट्रिक टन डिस्पैच किया। रैक लोडिंग में भी ढोरी क्षेत्र ने इस वित्तीय वर्ष 847 रैक लोड किया, जो कि अपने आप में ही बहुत बड़ी उपलब्धि है। निश्चित ही यह उत्पादन ढोरी क्षेत्र को और उन्नति करने में मदद करेगा। उत्पादन के अलावा ढोरी क्षेत्र ने इस वित्तीय वर्ष कल्याण का भी बहुत काम किये। ढोरी क्षेत्र के इस वर्ष 5-6 पार्को का निर्माण वर्कर्स कॉलोनी,अधिकारी क्लब, लेडीज कलब, चपरी गेस्ट हाउस का मरम्मत कराया। ढोरी क्षेत्र ने इस महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने‌ कहा कि इस उपलब्धि का सारा श्रेय हमारे चेयरमैन पीएम प्रसाद और सीएमडी डाक्टर बी वीरा रेड्डी कि सकारात्मक सोच, हमारे कर्मचारियों एवं अधिकारियों कि कठिन परिश्रम, हमारे यूनियन प्रतिनिधिगण एवं स्टेकहोल्डर्स का हमारे ऊपर विश्वास का परिणाम है। पुनः मै इस उपलब्धि पर आप सभी का धन्यवाद देता हुँ। मौके पर एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी,एसओ सी उज्जवल कुमार सिंह, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एरिया क्वालिटी ऑफिसर बीबी सिंह, एएफएम राजीव कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाघिकारी सीताराम उड़के, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार, सहित‌ यूनियन प्रतिनिघि आर उनेश, विकास कुमार सिंह, शिवनन्दन चौहान, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, हीरालाल रविदास, कुंज बिहारी प्रसाद, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, कैलाश ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User