समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने माता वैष्णो देवी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना

अपने परिवार के सहयोग से प्रति वर्ष निजी मद से माता वैष्णो देवी के कराते हैं दर्शन : अनिल अग्रवाल जरीडीह बाजार अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष सह झामुमो नेता अनिल अग्रवाल ने मां वैष्णो देवी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था को गोमो स्टेशन से जम्मू के लिए रवाना किया। श्री अग्रवाल कहा कि अप

Jun 06, 2024 - 15:32
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-06-at-7.18.21-PM.jpeg

जरीडीह बाजार अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष सह झामुमो नेता अनिल अग्रवाल ने मां वैष्णो देवी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था को गोमो स्टेशन से जम्मू के लिए रवाना किया। श्री अग्रवाल कहा कि अपने परिजनों के सहयोग से निजी मत से प्रतिवर्ष माता वैष्णो देवी की यात्रा दर्शन के लिए वैष्णो देवी के लिए भेजते हैं। इनमें खासकर वैसे लोगों को चिन्हित करते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हो या अपने से माता वैष्णो देवी का दर्शन करने में सक्षम नहीं है। लगभग ऐसे लोगों को चिन्हित कर दर्शन कराने के लिए भेजा जाता है। जिसका नेतृत्व हमारे बड़े भाई सौरभ अग्रवाल करते हैं। इस जत्थे में लगभग 40 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं, जो आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से हैं, ऐसे श्रद्धालु जो अपने से मां के दर्शन के लिए जाने में असमर्थ हैं। वैसे लोगों को हमारा परिवार मां वैष्णो देवी दर्शन कराने में सहयोग का कार्य करता है, साथ ही बताया की यह सिलसिला पिछले 15 वर्षों से चलते आ रहा है और माता रानी का आशीर्वाद रहा तो आगे भी जारी रहेगा। उपस्थित श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो तथा सभी भक्तो से आग्रह किया कि माता रानी के समक्ष अरदास करने के दौरान क्षेत्र में अमन चैन और एकता भाईचारा और खुशहाली के लिए प्रार्थना जरूर करें मौके पर निरंजन कुमार भोला साह अनिल कुमार मुकुंद जैसवाल दिनेश कश्चप राकेश कुमार गिरधारी प्रसाद सोनू अगरिया संगीता कुमारी रीता देवी बिनेश साव पारो देवी बितली देवी सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User