समीर गिरी बने भाजपा के बेरमो प्रखंड महामंत्री

भाजपा कार्यकर्ताओ ने अंग वस्त्र देकर बधाई दिया रिपोर्ट : अविनाश कुमार भारतीय जनता पार्टी बेरमो प्रखंड की बैठक बेरमो प्रखंड में की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह उपस्थित थे। वहीं बैठक में संगठन के मजबूती और संगठन में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कार्य करने

Sep 19, 2024 - 06:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-18-at-11.16.02-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

भारतीय जनता पार्टी बेरमो प्रखंड की बैठक बेरमो प्रखंड में की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह उपस्थित थे। वहीं बैठक में संगठन के मजबूती और संगठन में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कार्य करने पर चर्चा किया गया। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए बेरमो प्रखंड के महामंत्री के रूप में समीर गिरी को मनोनीत किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद बरनवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती है। सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। बेरमो प्रखंड महामंत्री बनने के बाद समीर गिरी ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास कर मुझे दायित्व दिया है मैं उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा। वही भाजपा वरीय नेता सुरेंद्र स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रॉबिन केसर, राकेश वर्मा, शंभू वर्मा, शुभम सोनी, अरशद, समुद्र, निकेश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User