सहाना बेगम को बनाया गया रायबरेली AIMIM का महिला जिला अध्यक्ष

रायबरेली शहर निवासी एडवोकेट सहाना बेगम को एआईएमआईएम पार्टी का महिला जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उक्त आशय का पत्र जारी किया है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने की क्षमता एवं अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने क

Feb 25, 2024 - 15:02
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0045.jpg

रायबरेली शहर निवासी एडवोकेट सहाना बेगम को एआईएमआईएम पार्टी का महिला जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उक्त आशय का पत्र जारी किया है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने की क्षमता एवं अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की काबिलियत रहने का उल्लेख किया है। अध्यक्ष सहाना बेगम ने कहा है जिले में लोगों के घर घर जाकर महिलाओं की समस्या को सुनकर उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करुंगी उन्होंने कहा कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करुंगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महताब खान, जिला उपाध्यक्ष इरफान मंसूरी, जिला सचिव सैय्यद चांद, संगठन मंत्री रहमान जेडी, सचिव अकरम कुरैशी, यूथ जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद घोसी, रूबी बानो, जरीन फातिमा, आदि ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User