सहारनपुर : नरसिंहानंद के खिलाफ सड़क पर उतरी मुस्लिम महिलाएं

हाथों में तिरंगा और 'आई लव नबी' के पोस्टर लेकर प्रदर्शन सहारनपुर में करीब 200 मुस्लिम महिलाएं 20-25 बच्चों संग सड़क पर उतर आईं। बुर्का पहने महिलाएं हाथों में तिरंगा और 'आई लव नबी' के पोस्टर लिए दिखाई दीं। महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने

Oct 14, 2024 - 12:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-14-at-3.04.58-PM.jpeg

सहारनपुर में करीब 200 मुस्लिम महिलाएं 20-25 बच्चों संग सड़क पर उतर आईं। बुर्का पहने महिलाएं हाथों में तिरंगा और 'आई लव नबी' के पोस्टर लिए दिखाई दीं। महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने यह विरोध जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद के खिलाफ किया। कहा- हमारे नबी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम अपने नबी के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं सुन सकते हैं। CM योगी को नरसिंहानंद के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

पिछले रविवार (6 अक्टूबर) को भी यति नरसिंहानंद के खिलाफ सहारनपुर के शेखपुरा में मुस्लिम समुदाय के करीब 2 हजार लोग सड़क पर उतरे थे। नारेबाजी करते हुए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सहारनपुर में शेखपुरा से करीब 40 किमी दूर अंबेहटा पीर में रविवार को प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में महिलाए और बच्चे आगे थे, जबकि कुछ पुरुष थे, लेकिन वह पैदल थे ,महिलाओं ने माइक पर नारेबाजी करते हुए कहा- कोई भी हमारे नबी के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हमें बर्दाश्त नहीं ,हम किसी के लिए कुछ नहीं बोलते, तो कोई हमारे नबी या धर्म पर कुछ न बोले। हम नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं हमें सड़क पर उतरना पड़ रहा है। हमारे नबी। हमारे लिए सब कुछ हैं। कोई उन पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता। नरसिंहानंद और कई धर्म गुरु हमेशा गलत टिप्पणी करते हैं। यह हमें बर्दाश्त नहीं है। हमारा हक है कि हम उनके खिलाफ उतरें, अपनी आवाज उठाएं, मुस्लिम महिलाओं ने अंबेहटा पीर थाना प्रभारी को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User