सहारा द्वारा दिया गया पैसा की वापसी को लेकर भाकपा राजद चलायेगी जन अभियान आंदोलन

सहारा द्वारा दिया गया पैसा की वापसी को लेकर भाकपा राजद जन अभियान व्यापक आंदोलन चलाएगी। इस बात की घोषणा जन अभियान के संयोजक एवं झारखंडआंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने गोमिया के चुट्टे के पिपराबाद में किया। श्री महमूद ने कहा कि माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने डिपॉजिट धारकों का पैसा लौटने का करीब दो साल पहल

Mar 31, 2024 - 15:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-31-at-6.52.25-PM.jpeg

सहारा द्वारा दिया गया पैसा की वापसी को लेकर भाकपा राजद जन अभियान व्यापक आंदोलन चलाएगी। इस बात की घोषणा जन अभियान के संयोजक एवं झारखंडआंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने गोमिया के चुट्टे के पिपराबाद में किया। श्री महमूद ने कहा कि माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने डिपॉजिट धारकों का पैसा लौटने का करीब दो साल पहले आदेश दिया है। इस न्यायादेश के अनुपालन में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लौटने का जो घोषणा किया उसे पर एक साल बीत जाने के बाद भी अमल नहीं किया जा रहा है। कहा सरकार से सहारा के द्वारा लूट गया पैसा वापस करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। श्री महमूद ने कहा कि सहारा द्वारा लिया गया पैसा लौटाने संबंधी न्यायादेश का अनुपालन सरकार से करवाने के लिए डिपॉजिट धारकों को आंदोलन करना होगा। ग्रामीणों ने आंदोलन में जोरदार ढंग से शामिल होने का समर्थन किया। इस अवसर पर भाकपा पार्टी गोमिया अंचल सचिव सोमर मांझी, सहायक अंचल सचिव देवानंद प्रजापति, आदिवासी महासभा के जिला सचिव बिरालाल किस्कू अलावा गुलजार अंसारी, सना खातून, संजय मांझी, बाबू चांद मांझी, रूपलाल गंझू, संतोष तुरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User