साइकिल से कोयला ले जाने के क्रम में कार ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

गोमिया : साइकिल से कोयला ले जा रहे मजदूर को एक वेगनआर कार ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गोमिया के आईईएल स्थित आर्डियर अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग महावीर स्थान निवासी मुन्ना

Mar 08, 2024 - 11:05
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-08-at-3.15.21-PM.jpeg

गोमिया : साइकिल से कोयला ले जा रहे मजदूर को एक वेगनआर कार ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गोमिया के आईईएल स्थित आर्डियर अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग महावीर स्थान निवासी मुन्ना चौहान करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है की शुक्रवार को मुन्ना चौहान साइकिल से कोयला लेकर जा रहा था। आईईएल गेट के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार एक कार ने उसे ठोकर मार दी। कार सवार फुसरो से शादी समारोह से वापस विष्णुगढ़ लौट रहा था। वेगनार गाड़ी संख्या JH 02BK0613 है। कार ने साइकिल से कोयला ले जा रहे मजदूर को पीछे से इतना जोरदार टक्कर मारी कि वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User