साइबर ठगी का शिकार हुए 15 लोगों के खाते में वापस कराए गए लाखों रुपए

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार साइबर थाने की पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 15 लोगों के खाते में रुपए वापस कराए गए हैं। जिसको लेकर लोगों ने रायबरेली पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साइबर थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर ने शनिवार को प्रेसनोट जारी

Jun 22, 2025 - 15:20
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-21-at-9.14.18-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार साइबर थाने की पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 15 लोगों के खाते में रुपए वापस कराए गए हैं। जिसको लेकर लोगों ने रायबरेली पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साइबर थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर ने शनिवार को प्रेसनोट जारी करते हुए बताया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए 15 लोगों के खाते में उनके ठगे गए रुपए वापस कराए गए हैं। जिनमे में अखिलेश कुमार ₹15000, गौरव गौड़ 9900 रुपए, अंजू देवी 6889 रुपए, सुरेंद्र कुमार 75000, शिवम विश्वकर्मा ₹20000, विपिन कुमार यादव ₹9000, विपिन सोनकर 49000, मंजूषा सेठ 47394, विजय वर्मा ₹20000, रवि शंकर ₹4000, प्रिशु सिंह ₹1100, अमन सिंह 6100, शुभम वॉइस से 5207 रुपए, मनोज कुमार बाजपेई ₹10000, राकेश कुमार 229574 रुपए वापस कराए गए हैं। जिले से कुल 15 लोगों में 5 लाख 8164 रुपए साइबर थाने की पुलिस टीम ने वापस कराए हैं। साइबर थाने की पुलिस टीम में शामिल, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, आरक्षी धीरेंद्र यादव, आरक्षी राम जग यादव, आरक्षी कुलबीर सिंह, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी नटवर आरक्षी अमित शामिल है। वही साइबर थाने की पुलिस ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि अपने खाते से संबंधित या अन्य ओटीपी पासवर्ड आदि व्यक्तिगत गोपनीय जानकारी किसी से भी साझा ना करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जांच पर के किसी लिंक या एप्लीकेशन पर भुगतान न करें यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है। आप स्वयं जागरूक रहे और अपने आसपास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User