सामाजिक कार्य करने से एक अभूतपूर्ण खुशी मिलती है : ललन रवानी

कांग्रेस पार्टी के बेरमो प्रखंड सचिव सह समाजसेवी ललन रवानी के द्वारा गरीबों मे कंबल के वितरण का कार्य किया गया। यह कार्य पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित अपने कार्यालय में किया गया। इस कार्य मे मुख्य अथिति नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया तथा विशिष्ठ अतिथि में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिती, बेरमो के उपाध्यक्ष कृष्ण चा

Jan 28, 2024 - 06:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-28-at-5.19.28-PM.jpeg

कांग्रेस पार्टी के बेरमो प्रखंड सचिव सह समाजसेवी ललन रवानी के द्वारा गरीबों मे कंबल के वितरण का कार्य किया गया। यह कार्य पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित अपने कार्यालय में किया गया। इस कार्य मे मुख्य अथिति नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया तथा विशिष्ठ अतिथि में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिती, बेरमो के उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक मौजूद रहे। श्री रवानी ने जरूरतमंद लोगों के बीच 51 कंबल का वितरण किए। श्री नोनीया ने इस कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबों मे कंबल वितरण का कार्य सराहनीय है। कहा कि ललन रवानी हमेशा सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहते है। ललन रवानी ने कहा कि सामाजिक कार्य करने से एक अभूतपूर्ण खुशी मिलती है। आज 51 कंबल का वितरण किया गया है। कहा कि मै प्रतेक वर्ष कंबल का वितरण करता हूं। हर वर्ष गर्मियों मे पनशाला के द्वारा प्यासे को प्यास बुछाने के लिए पानी पिलाने का कार्य करता हूं। श्री चांडक ने कहा कि ललन रवानी हमेशा समाजसेवा के कार्य में आगे रहते है। कहा कि जनसेवा ही सुकून का एक मात्र साधन है। ललन जी के माध्यम से हम सभी को सेवा करने का मौका मिलता है, इससे बड़ा सुकून धरती पर कुछ भी नही है। मौके पर राष्ट्रीय कलवारी मजदूर यूनियन के शिवनंदन चौहान, राजेश्वर सिंह, घनश्याम प्रसाद, कमोद नोनिया, गोल्डन रवानी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User