सारंगपुर : कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले आज विभाग से हुए सेवा निवृत्त, योगदानों को स्मरण किया गया

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादगीभरे कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई रिपोर्ट : पवन पाटीदार जिला पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 30/06/2025 को एक भावुक एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह अवसर उन कर्मचारियों के प्रति आभा

Jun 30, 2025 - 14:41
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-30-at-6.07.40-PM.jpeg

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादगीभरे कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट : पवन पाटीदार

जिला पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 30/06/2025 को एक भावुक एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह अवसर उन कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करने का था, जिन्होंने अपने दीर्घकालिक सेवाकाल में संस्थान को समर्पित भाव से सेवा दी और संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारीगणों को शॉल एवं श्रीफल देकर उनका सत्कार किया, इसके उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों- छत्रपाल सिंह लोधी, उप निरीक्षक, महिपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक, जयपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक, राधेलाल सैन, सहायक उप निरीक्षक, हुकुम सिंह मीणा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को उनके कार्यों, ईमानदारी, समय पालन एवं संस्थान के प्रति समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा वर्षों तक निभाई गई जिम्मेदारियों, कठिन समय में लिए गए निर्णयों और सहयोगात्मक कार्यशैली को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी संस्था की अमूल्य धरोहर होते हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह विभाग और यहां के समस्त कर्मचारीगण उनके लिए एक परिवार की तरह रहे हैं, और यहाँ से मिली सीख व संबंधों को वे जीवन भर संजोकर रखेंगे। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परिजन तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर अपने साथियों को भावभीनी विदाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User