सावन के चौथे सोमवारी पर शिवालयों मैं भक्तों की रही भीड़

रिपोर्ट : अविनाश कुमार हिंदू धर्म के पवित्र माह सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी और 19 अगस्त 2024 को सावन समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद भाद्रपद माह की शुरुआत होगी। सावन माह भोलेनाथ का प्रिय माह है, इसलिए इस महीने शिवभक्त देवाधिदेव महादेव की पूजा-अभिषेक करते हैं। सावन के चौथे सोमवार को कथारा 2 नंबर क

Aug 13, 2024 - 05:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-13-at-10.28.10-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

हिंदू धर्म के पवित्र माह सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी और 19 अगस्त 2024 को सावन समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद भाद्रपद माह की शुरुआत होगी। सावन माह भोलेनाथ का प्रिय माह है, इसलिए इस महीने शिवभक्त देवाधिदेव महादेव की पूजा-अभिषेक करते हैं।

सावन के चौथे सोमवार को कथारा 2 नंबर के शिव मंदिरों में श्रद्धाओं की काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजयमान हो उठे। सोमवार सुबह पांच बजे से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचना और पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। पंडित जी ने बताया कि शिवालयों में भारी भीड़ रही। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। कई मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही हाथ में गंगाजल, माला, फूल, बिल्व पत्र, धतूरा, पुष्प लेकर लम्बी कतार में बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

वैसे तो सावन का पूरा महीना ही विशेष होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व होता है। खासकर अंतिम सावन सोमवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जो लोग किसी कारण सावन में किसी सोमवार का व्रत नहीं रख पाते, वो अंतिम सावन सोमवार का व्रत जरूर रखते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User