सिरमटोली रैंप मामले को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान, आदिवासी सांगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस राज्य के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। सिरमटोली सरना स्थल के मुख्य द्वार पर रैंप उतारे जाने के खिलाफ बंद का ऐलान किया है। इस दौरान पेसा कानून और शराबबंदी सहित कई मुद्दों को उठाया ज

Jun 03, 2025 - 15:48
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-03-at-9.14.09-PM.jpeg

कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस

राज्य के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। सिरमटोली सरना स्थल के मुख्य द्वार पर रैंप उतारे जाने के खिलाफ बंद का ऐलान किया है। इस दौरान पेसा कानून और शराबबंदी सहित कई मुद्दों को उठाया जायेगा। वहीं बंद से पूर्व विभिन्न आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। इसी कड़ी में कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा के नेतृत्व में कांके रोड में मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा ने कहा कि 4 जून का बंद सफल रहेगा। वहीं हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ये अबुआ सरकार नहीं बल्कि बबुआ सरकार है।

आदिवासियों की अनदेखी करना आने वाले दिनों मे सरकार को भारी पड़ेगा। मशाल जुलूस के दौरान दीपू मुंडा, रंजीत पाहन, शशि मुंडा, लखन मुंडा, गुड्डू मुंडा, दीपक मुंडा, अनिल मुंडा, राजेश लकड़ा, प्रकाश टोप्पो, रमेश गाड़ी, नीरज गाड़ी, करमा करमाली समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User