सिल्ली : कांग्रेसजनों ने बीडीओ से की शिष्टाचार मुलाकात, मंईयां सम्मान योजना का लक्ष्य बढाने का किया आग्रह

12 अगस्त 2024 को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के नेतृत्व में सिल्ली प्रखंड के कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीडीओ श्रीमती रेणु बाला से शिष्टाचार मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन जमा होने की प्रगति जानकारी ली और आग्रह किया कि सिल्ली प्रखंड से अधिक से अधिक महिल

Aug 12, 2024 - 14:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-12-at-7.27.33-PM.jpeg

12 अगस्त 2024 को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के नेतृत्व में सिल्ली प्रखंड के कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीडीओ श्रीमती रेणु बाला से शिष्टाचार मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन जमा होने की प्रगति जानकारी ली और आग्रह किया कि सिल्ली प्रखंड से अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना में जोड़ कर लाभ दिया जाए। यह योजना इंडिया गठबंधन की महत्वाकांक्षी योजना है जो निर्धन महिलाओं के जीवनस्तर और खानपान में आमूल चूल परिवर्तन लायेगी। जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बीडीओ से आग्रह किया कि इस कार्य में लगाये गये आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेवक, प्रज्ञा केंद्र संचालक, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित सभी सरकारी कर्मियों को अहर्ता रखने वाली महिलाओं का आवेदन भरने की प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दें।

इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, उपाध्यक्ष मनीराम दास, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास रजक, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला सचिव मंजूर मोमिन, सिल्ली पश्चमी मंडल अध्यक्ष गुहिराम महतो, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश मुंडा, रमजान अंसारी, मो कलाम अंसारी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User