सीआईएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर दिया जोर

कोल इंडिया व सीसीएल के सीवीओ ने किया ढोरी क्षेत्र का दौराढ़ोरी के चपरी गेस्ट हाउस मे क्षमता निर्माण प्रोग्राम एवं नयू रोड सेल गाइड लाइन के वर्कशॉप का आयोजन कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) प

Mar 01, 2024 - 12:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-01-at-4.52.36-PM.jpeg

कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ढोरी, बीएंडके और कथारा क्षेत्रों के जीएम व अधिकारियों के साथ चपरी गेस्ट हाउस मे क्षमता निर्माण प्रोग्राम एवं नयू रोड सेल गाइड लाइन के वर्कशॉप में शामिल हुए। सीआईएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कहा कि कार्य के दौरान सभी को नियमों के दायरे में रहते हुए ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कोल इंडिया की ब्रांड वैल्यू को भी बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा आईटी से संबन्धित कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया। सतर्कता विषय पर इस दौरान कोल इंडिया सीवीओ और सीसीएल सीवीओ पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया। सीसीएल सीवीओ ने विभाग का संक्षिप्त विवरण प्रदान कि‍या।

विभाग द्वारा की गई निवारक सतर्कता गतिविधियों का विवरण दिया एवं 2009 के रोड सेल गाइड लाइन के कर्मियो को दूर करते हुए 2023 के गाइड लाइन का संक्षिप्त विवरण दिया। कोल इंडिया के सीवीओ ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा की गई गतिविधियों की सराहना की। इस कार्यक्रम के दौरान ढोरी क्षेत्र द्वारा संक्षिप्त प्रेजेंटेशन दिखाया गयी व इसके उपरांत ढ़ोरी के द्वारा सिविल,कांट्रैक्ट, सेल्स से संबन्धित प्रेजेंटेशन दिखाई गई। सुधार के लिए कई सुझाव दिए गए। अंत मे मुख्य सतर्कता अधिकारी ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ज्ञानदीप व डाक्टर श्वेता शरण ने किया। कार्यक्रम आयोजन की मुख्य भूमिका मोहम्मद तौकीर आलम, अभिषेक सिंहा, आशीष अंचल एवं अच्युतानंद जी ने निभाई। इस अवसर पर कोल इंडिया व सीसीएल के सीवीओ सहित ढ़ोरी जीएम एम के अग्रवाल ने बैटरी और मैन्युअल व्हीलचेयर 7 दिव्यांगों को प्रदान किया गया।

बैठक मे ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा और कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता, एजीएम अमिताभ तिवारी, एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ के आर सत्यार्थी, रंजीत कुमार, शैलेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह व के एस गैवाल, एसओ सिविल उज्जवल कुमार सिंह, एसओएक्स यू के पासवान, एएफएम राजीव रंजन, एसओईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार, बी सी शुक्ला, विवेक कुमार, विश्वास वत्स आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User