सीआईएसएफ ने विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में 64 पदक जीतकर बढ़ाया देश का गौरव

रिपोर्ट :  भुनेश्वर प्रजापतिबीटीपीएस, बोकारो, 14 जुलाई 2025 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल (World Police & Fire Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 पदक जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।यह प्

Jul 17, 2025 - 04:02
Updated: 12 months ago
0 0
IMG-20250717-WA000628129.jpg

रिपोर्ट :  भुनेश्वर प्रजापति


बीटीपीएस, बोकारो, 14 जुलाई 2025 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल (World Police & Fire Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 पदक जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता दुनियाभर के पुलिस और अग्निशमन विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस वर्ष इस आयोजन में 70 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सीआईएसएफ की टीम ने छह विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बल के जिन खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किए, उनमें प्रमुख नाम हैं : गुरजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रीनू, विजया कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक सनी कुमार, हेड कांस्टेबल अजय डागर, हरीश, मोहित, अभिमन्यु, उमा चौधरी, मधुमिता, मुकुल देब, बबीता और कुमारी सोनम। इन सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व से फहराया।

वही इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईएसएफ बीटीपीएस इकाई के प्रभारी उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ने कहा,

"यह हमारे बल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारे खिलाड़ियों ने न केवल अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User